सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री लेंगे या नहीं? हो गया खुलासा

Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कर दिया बड़ा खुलासा.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar son Nishant Kumar news
सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर आया बड़ा अपडेट
Google CTA

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर अटकलें तेज हो गई थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे निशांत कुमार इस विधानसभा चुनाव से राजनीति में एंट्री लेंगे और आगे जदयू की कमान संभालेंगे. लेकिन इस अटकलों पर JDU ने फिलहाल विराम लगा दिया है. जनता दल यूनाइटेड(JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने @BiharTakChannel की बैठक में कहा कि निशांत अभी राजनीति में नहीं आएंगें.