बिहार में NDA की सीट शेयरिंग हो गई फाइनल? जानें दिलीप जायसवाल ने क्या कुछ बताया

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव 2025 से पहले NDA की सीट शेयरिंग पर बड़ी हलचल. अमित शाह की बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने चुनावी रणनीति और गठबंधन पर दी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Bihar NDA seat sharing news 2025
अमित शाह के साथ बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल(फाइल फोटो)
google news

बिहार में आगामी चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गया है. बीते कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव के आवास पर राजद नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें रणनीतियों पर चर्चा हुई. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. आगामी चुनाव से पहले यह बैठक काफी जरूरी मानी जा रही है क्योंकि NDA में अभी तक कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा यह फाइनल नहीं है.