राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के अंदर घुसी कार, मौके पर 5 कारोबारियों की मौत
Patna Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, 5 कारोबारियों की मौत. पुलिस ने गैस कटर से शव निकाले, हादसे से इलाके में मचा हड़कंप.
ADVERTISEMENT

पटना में भीषण सड़क हादसा( प्रतीकात्मक तस्वीर)
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. परसा बाजार थाना क्षेत्र के महुली के पास लगभग रात 1 बजे एक कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरे ट्रक के अंदर जा घुसी. इस हादसे में कार में बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए पांचों लोग कारोबारी थे. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला.