बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को लगा एक और झटका, अब इस नेता ने छोड़ा दामन

Bihar Election 2025: JDU को बड़ा झटका, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, जन सुराज में शामिल होने की अटकलें तेज.

ADVERTISEMENT

Meena Dwivedi quits JDU ahead of Bihar elections 2025
बिहार चुनाव से पहले मीना द्विवेदी ने छोड़ा जदयू का साथ
google news

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा लगातार हाई हो रहा है. हर एक राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों और वोट बैंक साधने में जुटी हुई है. चुनावी साल में नीतीश कुमार जनता के लिए ऐलान पर ऐलान किए जा रहे है. लेकिन इसी बीच सीएम नीतीश और उनकी पार्टी जेडीयू को एक तगड़ा झटका लगा है. जेडीयू की पूर्व विधायक और बाहुबली नेता के परिवार से आने वाली मीना द्विवेदी ने अब पार्टी का दामन छोड़ दिया है. चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है.