पहली ने दी जान, दूसरी भी कर रहीं ऐसी ही बात...भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से पत्नी की नाराजगी की वजह क्या है
भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ अनुचित व्यवहार के कारण विवादों में हैं, वहीं उनके पारिवारिक रिश्ते भी तनावपूर्ण हैं, जिसमें पहली पत्नी की मौत और दूसरी पत्नी ज्योति के द्वारा आत्मदाह की बात करना शामिल है.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
इंटरनेट और स्मार्टफोन के जमाने में भले ही पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी स्टार्स के गानों को यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्यूज मिले हों, लेकिन ये गाने हेडफोन लगाकर ही सुनने लायक होते हैं और इन स्टार्स की फिल्में अकेले ही देखने लायक होती हैं.