"देवता पितर से भी ऊपर होला माई के स्थान..." पीएम मोदी आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मां की तौहीन पर खूब बरसे

PM Modi Virtual Speech:पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी. वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने कहा- मां का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, यह करोड़ों माताओं-बहनों का अपमान है."

ADVERTISEMENT

PM Modi Bihar speech emotional reaction
आरजेडी-कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
Google CTA

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली दिया गया था. इस पर पीएम ने खुद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया. बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े पीएम ने कहा कि बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ था उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी. बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गई. ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.