चुनाव से पहले सीएम नीतीश का गेम चेंजर मास्टरस्ट्रोक, 3195 नए पदों को मिली मंजूरी, 48 एजेंडों पर लगी मुहर 

Bihar Cabinet Meeting: चुनाव से पहले 3195 पदों को मंजूरी, 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज, होमगार्ड का भत्ता बढ़ा और महिला रोजगार योजना के लिए 20 हजार करोड़ की स्वीकृति.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar masterstroke before election
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक(फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार में आगामी चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एक और मास्टरस्ट्रोक खेला है. 2 सितंबर यानी आज की हुई कैबिनेट की बैठक में 49 एजेंडों पर मुहर लगी है, जिसका फायदा सीधे तौर जनता को होगा. सरकार ने अलग-अलग विभागों में 3195 नए पदों को मंजूरी मिली है जिनपर जल्द ही वैंकेंसी निकाली जाएगी. साथ ही नीतीश सरकार ने ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय बढ़ाया है. अब ग्राम कचहरी सचिवों को ₹6000 प्रति माह की जगह ₹9000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.