महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला अटका! दिल्ली पहुंचकर तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान!

महागठबंधन और एनडीए दोनों में सीट बंटवारे पर पेंच फंसा है, जबकि तेजस्वी यादव 'सब सही है' का दावा कर रहे हैं. तेजस्वी और लालू यादव दिल्ली में राहुल गांधी और खड़गे से मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है. इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. सवाल यह है कि क्या दिल्ली में होने वाली इस बैठक से महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो पाएगा?