लाखों डॉलर की नौकरी छोड़ इस इंजीनियर ने बनाई अपनी कंपनी, आज दे रहा है गूगल-माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर
श्रीधर वेंबू ने बिना किसी बाहरी फंडिंग के जोहो को गांव से शुरू कर ग्लोबल टेक कंपनी बना दिया. आज जोहो भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है.
ADVERTISEMENT

हमारे देश में जब भी टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता की बात आती है तो एक नाम सबसे पहले लिया जाता है और वो है जोहो कॉरपोरेशन. यह वही कंपनी है जो अब गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और व्हाट्सऐप जैसी विदेशी दिग्गज कंपनियों को सीधी टक्कर दे रही है, लेकिन इसकी शुरुआत बहुत साधारण थी.
