लोको पायलट पति को नहीं मिली छुट्टी, पत्नी खुद पहुंची रेलवे स्टेशन, यूं खोला करवाचौथ का व्रत

कानपुर की माया देवी ने लोको पायलट पति महेश चंद्र को छुट्टी न मिलने पर खुद गाड़ी चलाकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर करवा चौथ मनाया. उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ही पूरी श्रद्धा से पति की पूजा की और व्रत खोला.

ADVERTISEMENT

kanpur
kanpur
Google CTA

कानपुर. करवा चौथ के दिन हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरी आस्था से व्रत रखती हैं, लेकिन कानपुर की एक पत्नी ने जिस तरह से यह व्रत पूरा किया, वह कर्तव्य और प्रेम की एक अनूठी मिसाल है. लोको पायलट पति को छुट्टी न मिलने पर पत्नी खुद गाड़ी चलाकर स्टेशन पहुंची और वहीं उनकी पूजा कर अपना व्रत खोला.