जोधपुर: साध्वी साध्वी प्रेम बाईसा केस में बड़ा मोड़, FSL रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!
जोधपुर की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर आई एफएसएल रिपोर्ट में ज़हर के कोई सबूत नहीं मिले हैं. अब मेडिकल बोर्ड से अंतिम राय ली जाएगी. इंजेक्शन लिखने वाले डॉक्टर को लेकर सवाल बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT

sadhvi prem baisa
Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जोधपुर पुलिस को एफएसएल (FSL) रिपोर्ट मिल गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट में किसी भी तरह के जहर या अप्राकृतिक तत्व की पुष्टि नहीं हुई है. अब यह रिपोर्ट उस मेडिकल बोर्ड को भेजी जाएगी, जिसने साध्वी का पोस्टमार्टम किया था. डॉक्टरों की अंतिम राय (Final Opinion) के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.