प्रशांत किशोर की लड़ाई तेज प्रताप यादव की पत्नी पर आई? जन सुराज के इस पोस्टर से मचा बवाल

जन सुराज की तरफ से महिला नेत्री अपर्णा यादव ने पटना की सड़क पर पोस्टर चस्पा कर लिखवाया है- 'जो बहू का नहीं हुआ वह बिहार का क्या होगा. बिहार अब जन सुराज का होगा.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सुकन्या सिंह, बिहार तक.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जनसुराज की नेता के पोस्टर ने बिहार की सियासत उबाल ला दिया है.

point

मामले में राजद और कांग्रेस पार्टी ने प्रशांत किशोर पर हमला बोल दिया है.

पटना में जन सुराज की तरफ चस्पा एक पोस्टर से बिहार की सियासत में बवाल मच गया है. जन सुराज की तरफ से महिला नेत्री अपर्णा यादव ने पटना की सड़क पर पोस्टर चस्पा कर लिखवाया है- 'जो बहू का नहीं हुआ वह बिहार का क्या होगा. बिहार अब जन सुराज का होगा.' इसके अलावा इस पोस्ट पर एक नंबर भी दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि जनसुराज ज्वॉइन करने के लिए उस नंबर पर कॉल करें.