महिलाओं के लिए LIC की सुपरहिट स्कीम, बिना निवेश हर महीने 7,000 रुपये कमाने का मौका, 10वीं पास भी ले सकते हैं फायदा

LIC Superhit Scheme: LIC की बीमा सखी योजना महिलाओं को बिना निवेश फ्री ट्रेनिंग के साथ हर महीने तय इनकम कमाने का मौका देती है. इस स्कीम के तहत महिलाओं को मंथली भुगतान के साथ एजेंट बनने पर कमीशन से अतिरिक्त कमाई भी होती है.

ADVERTISEMENT

महिला के लिए खुश खबरी
महिला के लिए खुश खबरी
google news

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की पॉलिसियों पर लोगों का भरोसा सालों से बना हुआ है. एलआईसी ने समय‑समय पर अलग‑अलग वर्गों के लिए योजनाएं शुरू की हैं और इसी कड़ी में महिलाओं के लिए एक खास स्कीम लाई गई है, जिसे LIC बीमा सखी योजना कहा जा रहा है. यह योजना न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करती है, बल्कि उन्हें हर महीने तय इनकम कमाने का मौका भी देती है.