Explainer: नोएल टाटा के खिलाफ बगावत करने वाले कौन हैं मेहली मिस्त्री? कैसे शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
रतन टाटा के जाने के बाद टाटा ग्रुप में नोएल टाटा की लीडरशिप पर बगावत! मेहली मिस्त्री के साथ टकराव से 16 लाख करोड़ के साम्राज्य में मचा बवाल. जाने ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
रतन टाटा के जाने के बाद टाटा ग्रुप में जो हो रहा है वो किसी की भी उम्मीदों से परे है. रतन टाटा के बाद उनकी जगह नोएल टाटा को मिली. एक साल से सब ठीक चलता दिख रहा था, लेकिन ठीक था नहीं. करीब 16 लाख करोड़ के बिजनेस एंपायर के सबसे बड़े बॉस नोएल टाटा के खिलाफ बगावत का माहौल है. नोएल टाटा की लीडरशिप पर दीमक की तरह कमजोर करने के आरोप लग रहे हैं. चैलेंजर मेहली मिस्त्री वो हैं जो रतन टाटा के साथ सगे से भी बढ़कर रहे.
