8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के इंतजार में ठंडी पड़ी UPS, 23 लाख कर्मचारियों ने ठुकराई नई पेंशन स्कीम
8th pay commission: केंद्र सरकार ने ओल्ड पेंशन बहाल तो नहीं की लेकिन सिक्योर्ड पेंशन का वादा करने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाई थी. अब कर्मचारी इसे अपनाने से पीछे हट रहे हैं. जानें क्या है ये पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

NPS vs OPS pension scheme
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाली की मांग तो पूरी नहीं की, लेकिन सिक्योर्ड पेंशन की गारंटी वाली यूपीएस स्कीम (UPS) का तोहफा दिया. अब यह स्कीम सरकार के गले में फंस चुकी है. 20 साल में एनपीएस की ऐसी आदत लगी कि अब कर्मचारी सिक्योर्ड पेंशन की यूपीएस की तरफ जाने को तैयार नहीं हैं. करीब 23 लाख ऐसे कर्मचारी हैं जो ओल्ड पेंशन स्कीम से निकाले गए और एनपीएस में डाले गए. 20 साल बाद सरकार पेंशन देने के लिए यूपीएस लाई लेकिन यह स्कीम फेल होती दिख रही है. सिर्फ एक लाख लोगों ने एनपीएस से यूपीएस में जाने का ऑप्शन चुना है.