Gold-Silver Price update : सोने-चांदी के गिरे भाव ने शादियों के सीजन में लगा दिया चार चांद

सोने-चांदी के भाव के गिरते ट्रेंड ने खरीदारों में उत्साह भर दिया है. कहीं न कहीं दिवाली के बाद इसके रेट में और इजाफा होने के आंकलन से बढ़ी टेंशन से तो बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

गुरुवार के मुकाबले सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है.

point

बाजार में सोने-चांदी की मांग के चलते भाव में कभी-कभार चढ़ाव देखा जा रहा है.

शादी-ब्याह के माहौल में शॉपिंग पर भारी-भरकम खर्च लड़की वालों को बड़ा टेंशन दे देते हैं. उसपर यदि सोने-चांदी के रेट हाई हों तो लड़की वालों के बजट पर ये और भारी हो जाता है. वहीं सोने-चांदी का रेट अपने ऑल टाइम हाई प्राइज से तो सस्ता हो हो ही गया है बल्कि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भाव और लुढ़क गया है.