Personal Finance: धड़ल्ले से करते हैं ATM का इस्तेमाल तो जान लें नियम, 1 मई से और कटेगी जेब

RBI New Rules: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 1 मई 2025 से एटीएम से नकद निकासी पर लगने वाले फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है. इसमें एटीएम के वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों इस्तेमाल शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

ATM New Rules:अधिकांश लोगों को ATM के फ्री ट्रांजेक्शन और गैर वित्तीय लेन-देन के लिए चार्ज की जाने वाली फीस के बारे में पता नहीं होता है. वे अक्सर ATM का इस्तेमाल करते हैं. उनके खाते ये पैसे काट लिए जाते हैं. 1 मई से ऐसे फीस में और इजाफा होने जा रहा है. यानी आपने बिना जानकारी के फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट पार की तो जेब पहले से ज्यादा कट जाएगी. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 1 मई 2025 से एटीएम से नकद निकासी पर लगने वाले फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है.