Personal Finance: कम बैलेंस पर अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे, मिलेगी कई मुफ्त सुविधाएं, बस करना होगा ये काम

Personal Finance: AAP सांसद राघव चड्ढा ने संसद में बताया था कि मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं होने पर बैंक 100 रुपए से लेकर 600 रुपए मंथली वसूल रहे हैं. बैंकों ने वित्तीय वर्ष 20222-23 में इस चार्ज के जरिए ग्रहाकों से 3500 करोड़ रुपए लोगों से वसूले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अर्पिता यादव.
Google CTA

Low Balance Free Insurance: बैंक के कई सारे चार्जेस ग्राहकों को अक्सर परेशान करते हैं. इनमें से एक है मिनिमम बैलेंस का खाते में मेंटेन न होना. अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है. मिनिमम बैलेंस मेंटन नहीं होने पर बैंक इसके लिए एक बड़ी रकम काटते हैं. हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में ये बात उठाई थी. राघव चड्‌ढा ने बताया कि मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं होने पर बैंक 100 रुपए से लेकर 600 रुपए मंथली वसूल रहे हैं. बैंकों ने वित्तीय वर्ष 20222-23 में इस चार्ज के जरिए ग्रहाकों से 3500 करोड़ रुपए लोगों से वसूले हैं.