Personal Finance : आपके अकाउंट से लेन-देन बैन हो गया, बैलेंस भी नहीं दिख रहा, कहीं ये गलती आपसे तो नहीं हो गई?

पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) की इस सीरीज में हम आपको बैंक अकाउंट के  निष्क्रिय (Inactive) और  अप्रयुक्त (Dormant) हो जाने के बारे में बता रहे हैं. हम ये भी बताएंगे कि आप इससे कैसे बच सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

रोहित के कई बैंक अकाउंट हैं. उन्होंने कुछ बैंक अकाउंट में पैसे डालकर इसलिए छोड़ दिए हैं कि वे पैसे इमर्जेंसी में काम आएंगे. अचानक उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है और बैंक से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं पर पैसे निकल नहीं पाते हैं. वे अपना बैलेंस भी नहीं देख पाते हैं. अचानक वे परेशान हो जाते हैं और बैंक जाते हैं. पता चलता है कि उनका खाता निष्क्रिय (Inactive) हो गया है.