Personal Finance: समय से पहले पर्सनल लोन का भुगतान करने पर भी कटती है जेब, जानें पूरी डिटेल
personal loan prepayment charges : लोन को समय से पहले चुकता कर देने पर भी चार्ज देने पड़ते हैं. ये अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग हो सकता है. लोन लेने से पहले इन चार्जेस की जानकारी जरूर कर लें.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन लोग ले ही लेते हैं. लोन लेते वक्त ये सोचते हैं कि जैसे ही कोई बड़ी राशि का इंतजाम होगा तो इसे पे करके क्लोज कर दूंगा. कई बार EMI बाउंस होने पर पेनॉल्टी लगती है और CIBIL स्कोर पर भी इसका असर पड़ता है. सिबिल स्कोर ठीक रखने, लोन का बोझ खत्म करने के लिए लोग इसे वक्त से पहले पेमेंट कर क्लोज कराने की कोशिश करते हैं. तब भी बैंक उनसे प्री-पेमेंट चार्ज वसूलता है. सुनकर हैरानी हो रही होगी पर ये सच है.