पति-पत्नी मिलकर ऐसे बन सकते हैं करोड़पति, PPF का यह 'सीक्रेट फॉर्मूला' आएगा काम
PPF Scheme: पति-पत्नी मिलकर अगर सही प्लानिंग और PPF के सीक्रेट फॉर्मूले को अपनाएं, तो 15–20 साल में टैक्स-फ्री एक करोड़ से ज्यादा का फंड बना सकते हैं. जानें PPF का कैलकुलेशन, 5 अप्रैल का गोल्डन रूल और एक्सटेंशन स्ट्रैटेजी.
ADVERTISEMENT

PPF investment plan(तस्वीर- प्रतीकात्मक)
करोड़पति बनने के लिए जरूरी नहीं है कि जेब में पैसे रखकर ही ऐसा किया जा सकता है. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से भी ये टारगेट पूरा किया जा सकता है. अगर पति-पत्नी मिलकर हर महीने थोड़ी सेविंग इस नाम पर कर लें कि हमें यहां लगाना है तो सचमुच एक करोड़ का कॉर्पस जुटाया जा सकता है, वो भी 15 से 20 साल में. अगर 25 साल की उम्र में शादी हुई तो फौरन ये काम करना चाहिए. 40-45 की उम्र होते-होते एक करोड़ हाथ में होंगे और टैक्स भी नहीं लगेगा. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात.
