गर्भवती होने के बावजूद हुई गिरफ्तारी, जेल में बच्चे के जन्म के बाद उठे इंसानियत पर सवाल, दुर्ग में हैरान करने वाला मामला
दुर्ग में गबन के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी मोनिका गुप्ता ने न्यायिक हिरासत के दौरान जेल में बच्चे को जन्म दिया, जिससे मामला चर्चा में आ गया. 79 ग्राम सोने के गहने मालखाने में जमा न करने के आरोप के बाद उनकी जमानत खारिज हुई, और अब यह घटना कानून के साथ संवेदनाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कानून के साथ-साथ इंसानियत को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पुलिस विभाग की एक बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक को गबन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जहां उन्होंने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। खास बात यह है कि गिरफ्तारी के समय वह 9 महीने की गर्भवती थीं.