दिन में इडली-डोसा का धंधा, रात में चोरी-चकारी का काम... दुर्ग पुलिस ने पकड़ा शातिर गिरोह, 7 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
Chhattisgarh News: दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो दिन में रायपुर में इडली-डोसा बेचता था और रात में सूने मकानों में चोरी करता था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7.15 लाख रुपये के जेवरात और नकद बरामद किए हैं.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में चोरी गैंग का पर्दाफाश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसकी सादगी भरी जिंदगी के पीछे बड़ा अपराध छिपा था. हैरानी की बात यह है कि ये आरोपी दिन में रायपुर की सड़कों पर इडली–डोसा बेचकर आम लोगों जैसे नजर आते थे लेकिन अंधेरा होते ही दुर्ग पहुंचकर सूने मकानों को निशाना बनाते और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फिर अपने काम पर लौट जाते थे.