Rajasthan: दहेज के लिए आई 31 लाख की गड्डियां देख दूल्हे धीरेंद्र ने उठाया ऐसा स्टेप.. जीत लिया सबका दिल

Rajasthan: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में एक दूल्हे और उसके पिता ने दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल कायम की है. उन्होंने शादी में मिल रहे 31 लाख रुपये लौटा दिए और कहा कि उनके लिए बहू ही असली लक्ष्मी है. यह फैसला समाज को संदेश देता है कि बेटियां अनमोल हैं, धन-दौलत नहीं.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
Google CTA

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में एक दूल्हे और उसके पिता ने दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ी मिसाल पेश की है. शादी की रस्मों के दौरान जब लड़की वालों ने शगुन के तौर पर 31 लाख रुपये नकद दिए, तो दूल्हे के परिवार ने हाथ जोड़कर उसे लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ी अमानत है और बेटी से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती.