छत्तीसगढ़: गणित का जवाब नहीं दे पाया 7 साल का छात्र, टीचर ने दी भयानक सजा!
7 साल के छात्र को गणित की गिनती में हल्की गलती होने पर शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में आक्रोश है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, यहां एक 7 साल के बच्चे को शिक्षक ने सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीट दिया क्योंकि वह गणित की गिनती ठीक से नहीं बोल पा रहा था. यह घटना रामचंद्रपुर विकासखंड के गांव पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में शुक्रवार को हुई जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.
