छत्तीसगढ़: ड्यूटी के दौरान आपस में भिड़े दो RPF जवान, विवाद इतना बढ़ा की चल गई गोलियां
Chhattisgarh RPF firing: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन से ड्यूटी के दौरान दो RPF जवानों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें कांस्टेबल के.एस. लादेर ने अपने साथी हेड कांस्टेबल पी.के. मिश्रा पर सर्विस पिस्टल से गोलियां चला दीं. तड़के सुबह 4 बजे हुई इस घटना में पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

RPF जवान को साथी जवान ने मारी गोली
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF के दो जवानों के बीच ड्यूटी के दौरान तगड़ा विवाद हो गया. विवाद शांत होने की बजाय लगातार बढ़ते गया जिसने की एक की जान ही ले ली. मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल/आरक्षक के.एस. लादेर ने अपने ही साथी हेड कांस्टेबल/प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर गोली चला दी, जिससे की उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
