नक्सलमुक्त हुआ छत्तीसगढ़, MP और महाराष्ट्र...हिड़मा का समकक्ष रामधेर मज्जी ने ग्रुप के साथ किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर और 1 करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी समेत 12 बड़े नक्सलियों ने हथियार डाल दिए/ हिडमा के एनकाउंटर के बाद तीन राज्यों में लगातार नक्सलियों के सरेंडर की प्रक्रिया तेज होती जा रही है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में बड़ा धमाका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है. खैरागढ़ इलाके में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और लगातार ऑपरेशन के बीच 12 कुख्यात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें सबसे बड़ा नाम है सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर मज्जी का, जिस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था.
