भिलाई मैत्रीबाग जू में सफेद बाघिन जया की संदिग्ध मौत, पेट इंफेक्शन का शक, वन विभाग ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू से एक बड़ी खबर सामने आई है. सफेद बाघों के संरक्षण के लिए मशहूर इस जू में 10 साल की बाघिन जया मृत पाई गई. अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी मौत पेट में इंफेक्शन की वजह से हुई है. हालांकि सहीं वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगी. वहीं, जया की मौत के बाद मैत्रीबाग में व्हाइट टाइगर्स की संख्या घटकर केवल 5 रह गई है.

ADVERTISEMENT

White tigress Jaya dies at Maitribag Zoo
मैत्रीबाग जू में सफेद बाघिन जया की मौत
Google CTA

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट परिसर स्थित मैत्रीबाग जू में सफेद बाघों के परिवार से एक सदस्य कम हो गया है. यहां सुबह के समय केज में जया नामक एक बाघिन मरी हुई मिली. इससे जू में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई. इसके बाद दुर्ग वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.