छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने BJP नेता को उतारा मौत के घाट, लेटर में लगाए मुखबिरी के आरोप
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सोमवार की रात बीजेपी नेता पूनम सत्यम की हत्या कर दी. इस दौरान नक्सलियाें ने उनके घर के बाहर एक लेटर छोड़ा है. इसमें उनपर पुलिस ने लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Naxal Attack
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार की रात नक्सलियों ने बीजेपी नेता पूनम सत्यम की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ये घटना इलकिडी इलाके के कुझलकांकेर गांव की है. यहां नक्सलवादियों ने पहले सत्यम को घर के बाहर बुलाया और फिर उनका गला घोंटकर हत्या कर दी. पूनम के घर के पास से नक्सलियों का एक लेटर भी मिला है. इसमें हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी ने ली है.