Delhi Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, लगातार बढ़ रही ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें आज का मौसम
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 20 दिसंबर को घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे हवा बेहद जहरीली हो गई है. IMD के अनुसार आज भी विजिबिलिटी 50 मीटर तक या उससे भी कम रह सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi weather update today
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है और पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है. साथ ही प्रदूषण भी अपने स्तर से लगातार बढ़ ही रहा है जिससे की कई इलाकों की हवा जहरीली हो गई है. हालात को ऐसी हो गई है कि दिल्ली के कई इलाकों जैसे आनंद विहार, नेहरू नगर समेत अन्य जगहों पर AQI 400 पार हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 20 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है.