Delhi Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, कोहरे के साथ जहरीली हवा का भी कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में ठंड, घना कोहरा और खतरनाक स्तर पर पहुंचता प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. शनिवार को राजधानी में इस मौसम की पहली शीतलहर दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उधर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरा और प्रदूषण लोगों के लिए आफत बना हुआ है. शनिवार को देश की राजधानी में इस मौसम की पहली शीतलहर दर्ज की गई है. ये दिन इस साल दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा. दिनभर शीतलहर का सितम जारी रहा. धुंध की वजह से सूरज ज्यादातर छिपा रहा. ठंडी हवाओं ने सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार रविवार को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तहफ दिल्लीवासी की बढ़ते पॉल्यूशन ने भी टेंशन बढ़ाई है. यहां की हवा की क्वालिटी गंभीर होने की कगार पर पहुंच गई है. शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 रिकॉर्ड किया गया.