Delhi Air Pollution: दिल्ली में दिसंबर की हवा 8 साल में सबसे खराब, GRAP-IV का नहीं दिखा कोई असर
दिसंबर 2024 में दिल्ली की हवा बीते आठ सालों में सबसे ज्यादा जहरीली रही, जहां AQI लंबे समय तक ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना रहा और 14 दिसंबर को 461 तक पहुंच गया. GRAP-IV जैसे सख्त कदमों के बावजूद प्रदूषण पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे साफ है कि दिल्ली में स्थायी समाधान के बिना लोगों की सेहत पर खतरा बना रहेगा.
ADVERTISEMENT

दिल्ली की दमघोटूं हवा
दिल्ली में दिसंबर की ठंड के साथ इस बार जहरीली हवा ने भी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि राजधानी में सांस लेना भी चुनौती जैसा महसूस हो रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि दिसंबर 2024 की शुरुआत से ही दिल्ली की हवा लगातार खराब बनी हुई है और पहले 18 दिनों में ही इसने बीते आठ सालों का सबसे खराब रिकॉर्ड तोड़ दिया है. महीने की शुरुआत से ही हालात ऐसे रहे कि ज्यादातर दिनों में हवा 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही.