Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट, कई सड़कों पर जलभराव

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में 7 जुलाई की सुबह झमाझम बारिश और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई. कई दिनों से सुस्त पड़े मॉनसून ने आज रफ्तार पकड़ी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बादल छाए रहने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के संकेत दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR barish today, Delhi rain alert 7 July, Mausam vibhag rain alert,
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Delhi Ncr Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 7 जुलाई यानी आज सुबह जाेरदार बारिश देखने को मिली. यहां सुबह करीब 5 बजे से ही आसमान में बादल गरजने लगे थे और कुछ ही देर में हल्की बारिश के बाद झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया.दिल्ली में मॉनसून 30 जून से पहले ही पहुंच चुका था, लेकिन उसके बाद बारिश न के बराबर हुई थी. आज की बारिश से उम्मीद जगी है कि अब राजधानी और एनसीआर में मॉनसूनी बारिश का असली दौर शुरू हो सकता है.