दिल्ली में फिर आएगी? ठंड, बादल, बारिश और कोहरे को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: अगले दो दिनों में उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन कोहरा और बादल अगले कुछ दिनों तक बने रहेंगे. पंजाब और यूपी में बारिश व तेज हवाओं की संभावना है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
social share
google news

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित राजस्थान, पंजाब और यूपी के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों में कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम केंद्र नई दिल्ली के ताजा अनुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं. 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की आशंका है, जिसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

दिल्ली में बारिश और बादल

देश की राजधानी दिल्ली में भी 31 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा. 1 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे रात की ठिठुरन कम होगी. हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यूपी, पंजाब और हरियाणा में कोहरा और कोल्ड डे

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का सितम जारी रहेगा. 31 जनवरी को इन राज्यों में घना कोहरा छाया रहा. यूपी के कुछ हिस्सों में 'कोल्ड डे' (सर्द दिन) की स्थिति बनी रही.

वहीं 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा. 4 और 5 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

    follow on google news