MP Weather Update: 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, 20 जिलों में कोहरे का कहर, जानें 1 फरवरी को कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

MP Weather: मौसम विभाग ने 1 फरवरी से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिससे प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है.

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today
social share
google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी है और अब मौसम विभाग की नई चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने वाला है और 1 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का असर बना रहेगा.

कोहरे और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक

मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि 1 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का नया अलर्ट नहीं है लेकिन कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है.

ग्वालियर-भोपाल में विजिबिलिटी कम

मध्य प्रदेश का पचमढ़ी फिलहाल सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है. ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और खंडवा जैसे जिलों में कोहरे की स्थिति ऐसी है कि सुबह के वक्त यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है. आने वाले 48 घंटों में ठंड और ठिठुरन बढ़ने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें...

31 जनवरी को कैसा रहा मौसम का हाल 

31 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश में मौसमी उथल-पुथल का दौर जारी रहा. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों सहित लगभग 20 जिलों में घने कोहरे की चादर छाई रही जिससे विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर तक रह गई. राजगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि भोपाल सहित 25 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा.

मौसम विभाग ने इस दिन ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई थी. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. यह मौसमी बदलाव 1 फरवरी से आने वाले एक नए और शक्तिशाली वेदर सिस्टम का संकेत था जिसके कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: ड्रग फैक्ट्री में क्या कर रही थी पुलिस की वर्दी? सब-इंस्पेक्टर की ID मिलने से मचा हड़कंप

    follow on google news