Bihar STET 2025: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है एग्जाम का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
STET Bihar 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. उम्मीदवार 19 सितंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस परीक्षा के जरिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती होगी.
ADVERTISEMENT

Bihar STET 2025 (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar STET 2025: बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने STET 2025 (State Teacher Eligibility Test) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. BSEB STET 2025 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. STET Bihar 2025 के लिए 11 सितंबर से रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है. बता दें इस परीक्षा के जरिए राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. अधिक जानकारी के उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.
