पहली पत्नी से तलाक, फिर दूसरी शादी के लिए बदला अपना धर्म, अब Bigg Boss18 में जलवा दिखाएगा ये एक्टर!

Bigg Boss 18: चर्चा हैं कि इस बार बिग बॉस 18 में 'शक्ति' फेम एक्टर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं. मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो ने फैंस के बीच एक्ससिटेमेंट बढ़ा दी है. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस प्रोमो में दिखाया गया स्टार कोई और नहीं, बल्कि टीवी के लोकप्रिय अभिनेता विवियन डीसेना हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bigg Boss 18: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 6 अक्टूबर को शुरु होगा. इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शो के मेकर्स लगातार प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक प्रोमो ने अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया है. इस प्रोमो में एक कंटेस्टेंट खुद को 'कलर्स का बेटा' बताते हुए दावा करता है कि वह शो में "सबका बाप" बनना आ रहा है. इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है, और फैंस अब इस नए कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं. शो की शुरुआत का इंतजार दर्शकों में बढ़ता जा रहा है.