चंडीगढ़ मेयर चुनाव: बीजेपी के सौरव जोशी बने नए मेयर, 28 साल बाद हाथ उठाकर हुई वोटिंग

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के सौरव जोशी ने जीत दर्ज की है. खास बात यह रही कि 1996 के बाद पहली बार बैलेट पेपर की जगह हाथ उठाकर वोटिंग हुई. बीजेपी को 18, आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले. सौरव जोशी अब शहर के नए मेयर होंगे.

ADVERTISEMENT

Chandigarh Mayor Election
Chandigarh Mayor Election
google news

Chandigarh Mayor Election: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को अपना नया मेयर मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सौरव जोशी ने गुरुवार को हुए मेयर चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. पिछले साल हुए विवादों को देखते हुए इस बार प्रशासन ने वोटिंग का तरीका बदल दिया था.