UGC विवाद: दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा- यूजीसी ने हटाया फर्जी शिकायत पर सजा का प्रावधान, नहीं मानीं ये 2 सिफारिशें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशंस को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है. इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है कि संसद की स्थायी समिति की कुछ अहम सिफारिशों को जनवरी 2026 में जारी अंतिम नियमों में शामिल नहीं किया गया.

ADVERTISEMENT

Digvijaya Singh statement
Digvijaya Singh statement
Google CTA

देश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में भेदभाव रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नए नियम लागू किए हैं. इन्हें इक्विटी रेगुलेशंस नाम दिया गया है. लेकिन नियमों को लेकर माहौल गर्म है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समिति के हेड रहे दिग्विजय सिंह ने यूजीसी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बुधवार को एक बड़ा दावा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि संसदीय समिति ने इन नियमों को लेकर कुछ बेहद जरूरी सिफारिशें की थीं, जिन्हें जनवरी 2026 में जारी फाइनल गाइडलाइंस में पूरी तरह शामिल नहीं किया गया.