सूरजकुंड मेला हादसे में बड़ा एक्शन…पुलिस ने झूला मालिक सहित दो को किया अरेस्ट, मामले की जांच करेगी 3 सदस्यीय SIT
Surajkund Mela Jhula Collapse: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुए दर्दनाक झूला हादसे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरों की जान बचाते हुए शहीद हुए बहादुर इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा देते हुए सरकार ने मुआवजे और परिवार को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

Surajkund Mela Jhula Collapse
Surajkund Mela Accident Faridabad: फरीदाबाद के विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम एक झूला अचानक टूटकर गिर गया. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. इस हादसे ने अब मेले में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं. इस घटना में हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की जान चली गई. अब घटना को लेकर पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है. हादसे के बाद फरीदाबाद पुलिस ने हिमाचल केयर फन केयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया है.