अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे में डूबोया था, वहीं AAP बना रही नशा मुक्त- केजरीवाल
Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann ने Moga में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत विलेज डिफेंस कमेटियों को शपथ दिलाई, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया X से.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने मोगा के किल्ली चहलां गांव में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' को लेकर आयोजित विलेज डिफेंस कमेटी के शपथ समारोह में नशा तस्करों को जनता की ताकत दिखाई. समारोह स्थल पर जमा हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था. जब से AAP की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है.इसलिए लोगों को इनके कुकर्मों को याद रखना होगा और इन्हें एक भी वोट नहीं देना है, वरना पंजाब फिर से नशे के अंदर डूब जाएगा.