स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षकों-काउंसलर के जरिए पैरेंट्स को जागरूक करेंगे- भगवंत सिंह मान
Bhagwant Mann ने नशा तस्करों पर बुलडोजर कार्रवाई, 10 लाख तक मुफ्त इलाज वाली सेहत योजना और 63 हजार नौकरियों के साथ पंजाब को नशा मुक्त बनाने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज देने की व्यवस्था - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब की नसों में ऐसा चिट्टा (नशा) उतारा कि अनगिनत घरों में मातम बिछ गया और माताओं-बहनों की खुशियां उजड़ गईं. पिछली सरकारें लोगों की लाशों और खून से पैसे कमाती रहीं, जिनका नाम नशे में आता था, उनका नशा सरकारी गाड़ियों में जाता था और पुलिस को आदेश होता था कि उस नंबर की गाड़ी को रोका न जाए.