5 आसान प्वाइंट में समझें राहुल गांधी ने बीजेपी और EC पर वोट चोरी के क्या नए आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर संगठित साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार में भी यही 'फर्जी वोटिंग' का पैटर्न दोहराया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार यानी 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 25 लाख वोट “चोरी” किए गए और अब यही पैटर्न बिहार चुनाव में भी दोहराया जा रहा है.
