कौन है अमित, जिसके घर वालों से मिलने करनाल पहुंंच गए राहुल गांधी, US दौरे पर किया था ये वादा!
Rahul Gandhi in Karnal: राहुल गांधी ने अपने यूएस दौरे के दौरान हादसे में घायल हुए करनाल के रहने वाले अमित से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में राहुल ने उनके परिवार से मिलने का वादा किया था. शुक्रवार सुबह घोघड़ीपुर गांव पहुंचअमित के परिवार से मिलकर उन्होंने अपना वादा निभाया.
ADVERTISEMENT

Haryana News: करनाल के घोघड़ीपुर गांव में आज का दिन कुछ खास था, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक अमित के घर पहुंचे. अमित घोघड़ीपुर का रहने वाला है जो इस समय अमेरिका में है. अमित अमेरिका में ट्रक ड्राइवर हैं और सड़क हादसे का शिकार हुआ था. अमित का अभी भी इलाज जारी है. राहुल गांधी ने अपने अमेरिका के दौरे के दौरान अमित से मुलाकात की थी. राहुल ने अमित को कहा था कि जब वे भारत जाएंगे तो वो उनके गांव जाकर उनके परिवार से जरूर मिलेंगे.