'बिग बॉस 19' में नजर आएंगी पहलगाम में शहीद हुए नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी? सामने आई जानकारी

Himanshi Narwal: अब हिमांशी नरवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबरों की मानें तो लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Himanshi Narwal: हिमांशी नरवाल, इस नाम को शायद ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो जानता ना हो. देश ही नहीं दुनिया में हिमांशी नरवाल चर्चित हो चुकी है. अप्रैल माह में पहलगाम में पति के साथ हनीमून मनाने गई हिमांशी नरवाल की आंखों के सामने उनके पति की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी. इस घटना के बाद देशवासियों में काफी रोष था.