India में आ रहे हैं NATO के हथियार, पंजाब में हुआ बरामद किस रास्ते पहुंचा भारत ?

NATO Army Weapons In India

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पंजाब पुलिस ने हाल ही में एक चेकिंग के दौरान कुछ ऐसा दबोचा जो पूरे भारत को परेशान करने वाली खबर है. आम तौर पर चेकिंग के दौरान ये होता कि पुलिस बदमाशों के पास से नशीले पदार्थ बरामद करती है या फिर उनके पास से हथियार भी बरामद करती है लेकिन इस बार पंजाब के शेरोन में एक चेकपॉइंट पर वो हथियार बरामद हुआ जो बड़े साजिश की तरफ इशारा करते हैं. ये हथियार थे ग्लॉक पिस्टल जिसमें से एक पार लिखा था 'मेड फॉर NATO आर्मी'. जी, नाटो की सेना का हथियार भारत में वो भी अवैध तरीके से . पुलिस की गिरफ्त में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी और लवप्रीत सिंह का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान स्थित तस्कर से पाया गया जो ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में ड्रोन और हथियारों की तस्करी करते हैं.