राज्यसभा के लिए कांग्रेस-बीजेपी के सभी 5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सभी का निर्विरोध चुना जाना तय
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बनाए गए उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं. बीजेपी ने मध्यप्रदेश से अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.
ADVERTISEMENT

Rajya Sabha Elections, Madhya Pradesh News, MP Congress, MP BJP, Rajya Sabha Candidates
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बनाए गए उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं. बीजेपी ने मध्यप्रदेश से अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इन सभी ने गुरुवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए. बीजेपी के टिकट पर डॉ. एल मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेशनाथ महाराज, माया नारोलिया ने विधानसभा में जाकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. खास बात यह है कि इन चारों उम्मीदवारों के प्रस्ताव सीएम डॉ. मोहन यादव बने हैं.