Viral Video : मध्यप्रदेश में ताश की पत्तों की तरह अचानक जमीन पर बिखर गया 3 मंजिला मकान, मचा हड़कंप

खंडवा के भैरव तालाब वार्ड में पास के निर्माण कार्य के दौरान गहरी खुदाई और पानी के रिसाव से दवाओं से भरा तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया. इसका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, देखें वीडियो.

ADVERTISEMENT

खंडवा का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
खंडवा का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
google news

शाम का समय.. बाजार में हलचल थी और अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सबके होश उड़ गए.. दरअसल खंडवा के भैरव तालाब वार्ड रोज की तरह अपनी रफ्तार में चल रहा था. तभी लगभग 4:15 बजे अचानक जमीन कांपी, एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते सामने खड़ी तीन मंजिला इमारत हवा में उठती धूल के साथ ताश के पत्तों की तरह ढह गई.