MP Weather Update: MP में 13 जिलों में ऑरेंज और 6 में येलो अलर्ट जारी, कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश, भीषण ठंड की चेतावनी

MP Weather Update: 21 दिसंबर को मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा, सुबह और रात के समय कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

MP weather today
MP weather today
google news

भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर को मौसम ठंडा बना रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने खासतौर पर चेतावनी दी है कि 21 दिसंबर की सुबह तक मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.