अमरोहा में 'वर्दी बनाम काला कोट': कोर्ट परिसर में दरोगा और वकीलों के बीच भिड़ंत, मारपीट और घसीटने के आरोप

Amroha Court Clash: अमरोहा के हसनपुर तहसील कोर्ट परिसर में दरोगा और वकीलों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि बार एसोसिएशन आंदोलन की चेतावनी दे रहा है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Amroha Court Clash
अमरोहा कोर्ट परिसर में दारोगा और वकीलों के बीच भिड़ंत
google news

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंगलवार को कानून की मर्यादा तार-तार हो गई. हसनपुर तहसील कोर्ट परिसर में दरोगा और वकीलों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक जा पहुंचा. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वकील आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.